आधुनिक हिंदी के विकास के परिमाणीकरण की ओर : प्रतिष्ठित डिजिटल समाचार प्रकाशकों द्वारा हिंदी के प्रयोग का कालानुक्रमिक विश्लेषण

Fiche du document

Auteur
Date

24 août 2024

Type de document
Périmètre
Langue
Identifiants
Collection

Archives ouvertes

Licences

http://creativecommons.org/licenses/by-sa/ , info:eu-repo/semantics/OpenAccess




Citer ce document

Amit Dhawan, « आधुनिक हिंदी के विकास के परिमाणीकरण की ओर : प्रतिष्ठित डिजिटल समाचार प्रकाशकों द्वारा हिंदी के प्रयोग का कालानुक्रमिक विश्लेषण », HAL SHS (Sciences de l’Homme et de la Société), ID : 10670/1.36c277...


Métriques


Partage / Export

Résumé 0

प्राकृतिक भाषाएँ समय के साथ विकसित होती हैं और वे नए शब्दों और वाक्य विन्यास को अपनाती हैं। यह अनुसंधान कार्य पिछले कुछ वर्षों में प्रतिष्ठित हिंदी समाचार प्रकाशकों द्वारा प्रयुक्त शब्दों की तुलना, इस कार्य के लिए विशेष रूप से निर्मित की गई शब्द-सूची से करते हुए हिंदी भाषा में बीते वर्षों में हुए बदलाव का आकलन करता है। प्रति लेख नए शब्दों की संख्या प्राप्त करने के लिए 13.33 लाख समाचार लेखों का विश्लेषण किया गया। यह परिवर्तन की दर को इंगित करता है और दर्शाता है कि कैसे हिंदी लेखन कुछ वर्षों में बहुत विस्तृत हुआ और बदला है। हम हिंदी पाठ में लिप्यंतरित अंग्रेजी शब्दों और लैटिन लिपि के शब्दों के प्रवाह को मापते हैं। यह अध्ययन दर्शाता है कि हिंदी समाचार लेख में नए शब्दों की संख्या 2009 से 2024 तक दोगुनी हो गई है। इनमें से कई नए शब्दों के लिए हिंदी विकल्प मौजूद हैं क्योंकि हमारे विश्लेषण में कई नए लोकप्रिय शब्दों (जैसे इंटरनेट, फेसबुक, ट्विटर, टेस्ला और मेटा) को गिना नहीं गया है। हमारा प्रयास हिंदी में परिवर्तन की प्रकृति, उसके कारणों, और उसके निहितार्थों को समझने का है। हम यह भी चर्चा करेंगे कि क्या इस विकास की गति सभी पीढ़ियों और क्षेत्रों के लिए उपयुक्त है। प्रकाशित हिंदी में परिवर्तन की तुलना अंग्रेजी से की गई है तथा प्रवृत्तियों को दर्शाने वाले उदाहरण प्रस्तुत किए गए हैं।

document thumbnail

Par les mêmes auteurs

Sur les mêmes sujets